top of page
mainpageimage.jpg


हमारे बारे में
 

कार्यक्रम की जानकारी

यह वेबसाइट Kean Startalk Hindi GPBL (Global project-based learning) कार्यक्रम के लिए अंतिम परियोजना के रूप में अस्तित्व में आई। कार्यक्रम के दौरान, विद्यार्थियों ने कुछ ऐसे विशिष्ट नायकों के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित किया, जिन्होंने स्थानीय/वैश्विक मुद्दों, जैसे मानवाधिकार या संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों में पहचाने गए अन्य मुद्दों को संबोधित करके भारत या दुनिया भर में प्रभाव डाला है। "जननायक उदय" वेबसाइट एक ऐसे मंच का काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो व्यक्तियों को अपने भीतर के "नायक" को तलाशने में मदद करे और स्थानीय और विश्व स्तर पर स्थितियों में सुधार के लिए सक्रिय होने को प्रेरित कर सके।

कार्यक्रम का संक्षिप्त वर्णन

00:00 / 08:19

कार्यक्रम से सीख

00:00 / 07:55

हमारे बारे में कुछ जानकारी

यह वेबसाईट १४ विद्यार्थियों ने बनाई है, जिन्होंने ३ हफ्ते के एक हिन्दी कार्यक्रम में भाग लिया और आज के समाज के जननायकों के बार में जाना।  इस वेबसाईट में सारी जानकारी हमारे ३ हफ्तों की मेहनत का फल है। हम आशा करते हैं कि आप इस वेबसाईट से बहुत कुछ सीखेंगे और इन जननायकों के काम से प्रेरित हो! हम अपनी अध्यापिकाओं को धन्यवाद कहना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने इस कार्यक्रम में हमारा साथ दिया और बहुत मेहनत की। उन्होंने इस कार्यक्रम की तैयारी करने में और हमारी हिन्दी भाषा को सुधारने में दिन रात एक कर दिए।

हमारे विद्यार्थी

​प्रिंस (तकनीकी दल)

प्रिंस नौवीं कक्षा में एक विद्यार्थी है और एडिसन नई जर्सी में अपने माता पिता के साथ रहता है। वह मिड्डलसेक्स काउंटी अकैडमी ऑफ़ साइंस, मैथमेटिक्स, एंड इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजीज में पढ़ता है। उसने चौथी कक्षा तक भारत में पढ़ाई करी थी। उसे गणित बहुत पसंद है और गणित से सम्बंधित लेख पढ़ने में बहुत आनंद आता है। वह शतरंज, क्रिकेट, और कंप्यूटर साइंस में भी रुचि रखता है। अपने खाली समय में वह अपने दोस्तों के साथ भी खेलता है। भविष्य में वह एक कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहता है और अपनी एक संस्था शुरू करना चाहता है।

​रिथ्विक (तकनीकी दल)

रिथ्विक दसवीं कक्षा का छात्र है। उसके परिवार में उसके माता, पिता और बहन है। अपने खाली समय में, उसे शतरंज खेलना और शहनाई बजाना अच्छा लगता है। उसका मनपसंद विषय गणित और विज्ञान हैं। उसे अपने परिवार के साथ घूमना अच्छा लगता है। वह खाने का शौकीन है और हमेशा अलग-अलग चीजों का मिलान करके खाता है जैसे नानखटाई और साॅलसाॅ। :)

करीना

करीना छोटी उम्र से ही अपनी भारतीय विरासत को बनाए रखने के पक्ष में रही है। उसने अपने स्कूल में अन्य छात्रों को अवगत कराने के लिए भारतीय त्योहारों और धर्मों के कई कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की है। इसके अलावा उसने अपने कत्थक  नृत्य का प्रदर्शन किया है। भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने के लिए और भारतीय त्योहारों, परंपरा, लोक नृत्य की विद्या बढ़ाने के लिए उसे भारत की राष्ट्रीय भाषा, हिंदी सीखने की प्रेरणा मिली। कीन यूनिवर्सिटी स्टारटॉक प्रोग्राम की एक छात्रा के रूप में, करीना अपने हिंदी बोलने, पढ़ने और लिखने के कौशल को चुनौती देने में सक्षम रही है। साथ ही वह समृद्ध और रंगीन भारतीय विरासत के नए पहलुओं से परिचित हो पाई है।

​प्रभव

प्रभव तनेजा दसवीं कक्षा का छात्र है।वह मेफील्ड हाई  स्कूल मेफील्ड, ओहायो में पढ़ता है। प्रभव अपने माता-पिता और छोटा भाई  के साथ Mayfield Heights, ओहियो में रहता है। उसे  सॉकर पसंद है और वह स्कूल की सॉकर टीम में भाग लेता है। उसे खेलना भी बहुत पसंद है। बाहर खाना खाने जाना और सायक्लिंग करना उसे बहुत पसंद है । भविष्य में वह एक खगोल वैज्ञानिक बनना चाहता है।

​ईशा

ईशा श्रीवास्तव ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा है। वह मिड्डलसेक्स काउंटी अकैडमी ऑफ़ साइंस, मैथमेटिक्स, एंड इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजीज में पढ़ती है। ईशा अपने माता-पिता और छोटा भाई के साथ नोर्थ ब्रंज़्विक, न्यू जर्सी में रहती है, वे सब भी अपनी भारतीय जड़ों और हिन्दी भाषा से जुड़े रहने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं। उसे फोटोग्राफी में रुचि है और वह कराटे भी करती है। उसे पियानो, बांसुरी, और शहनाई बजाना और अपने दोस्तों के साथ बाहर साइकल चलाना भी बहुत पसंद है। भविष्य में वह एक इंजीनियर बनना चाहती है।

ऊर्जा

ऊर्जा जैन Ardsley High School में नौवीं कक्षा की एक छात्र है। उसे भाषाओं और चुनौतियों के साथ काम करना पसंद है, इसलिए वो इस कार्यक्रम में शामिल हुई। भारतीय होना उसकी पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है - इसलिए बेहतर हिंदी सीखने से उसे बहुत खुशी मिलती है! हिंदी सीखने के अलावा, उसे खाना बनाना, कविता लिखना, पिंग-पोंग खेलना, और स्कूल में फ्रेंच भाषा और विज्ञान सीखना बहुत अच्छा लगता है। उसे जानवरों से लगाव है, और उसके पास Rusty नाम का एक पालतू कुत्ता भी है। वो बड़ी होकर वैज्ञानिक बनना चाहती है और दुनिया के लिए गुणवत्तापूर्ण काम करना चाहती है।

प्राची

प्राची दवे ब्लूम्फ़िल्ड, न्यू जर्सी से है और उसने फ़िलहाल में ही सीटन हॉल यूनिवर्सिटी से क्रिमिनल जस्टिस और बायोलॉजी में बैचलरस ख़तम किया है।उसे भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नृत्य बहुत पसंद है। प्राची को नई भाषाएँ जैसे संस्कृत, हिंदी, और फ्रेंच आदि सीखने का शौक़ भी है। प्राची को जानवर बहुत अच्छे लगते हैं, नई जगहों में जाना, लोगों के साथ बातचीत करना, और अन्य देशों का भ्रमण करना पसंद है। भविष्य में वह लोगों की और उनके जानवरों की मदद करना चाहती है। साथ ही वह अपने मनपसंद विषयों, कानून और चिकित्सा, को जोड़कर कुछ अलग भी करना चाहती है।

अमानी

अमानी गुप्ता नौवीं कक्षा में जा रही है। वह बहुत कम उम्र से हिंदी सीख रही है और नए लोगों से बात करना पसंद करती है | यही वजह है कि वह इस कार्यक्रम में शामिल हुई है। वह यॉर्कटाउन हाइट्स में रहती है और यॉर्कटाउन हाई स्कूल जाती है। स्कूल में उसका पसंदीदा विषय गणित है। उसे नृत्य करना, वायोला बजाना और बैडमिंटन खेलना पसंद है। बड़ी हो कर वह दुनिया भर में घूमना चाहती है क्योंकि वे दूसरों के बारे में जानना चाहती है। वह ऐसी नौकरी करना चाहती है जिसमें दूसरों की मदद हो सके।

अनिकेत

अनिकेत झा दसवीं कक्षा का छात्र है। वह J.P. Stevens हाई स्कूल में पढ़ता है। वह अपने माता पिता के साथ एडिसन में रहता  है। अनिकेत को बास्केटबॉल, पढ़ना, और पियानो बजाना अच्छा लगता है। इसके साथ अनिकेत को नई-नई जगह घूमना अच्छा लगता है। अनिकेत को पिट्सबर्ग स्टीलर्स की फुटबॉल टीम को खेलते देखना अच्छा लगता है। अनिकेत को भविष्य में एक व्यापारी बनना है।

सुनिधि

सुनिधि अपनी छोटी बहन और माता-पिता के साथ एडिसन में रहती है। उसके पालतू कुत्ते का नाम रॉकेट है। सुनिधि जे पी स्टीवंस हाई स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। उसके पसंदीदा विषय गणित और इतिहास हैं। वह एक कलाकार भी है और चित्रकला में उसकी अत्यंत रूचि है। सुनिधि को मिठाई बनाना पसंद है। वह सुशी और टैक्स खाने पसंद करती है। उसका पसंदीदा रंग काला है और पसंदीदा जानवर एक सांप है।उसे बैडमिंटन खेलने में मजा आता है।बड़ी होकर वह एक सीनेटर बनना चाहती है।

विधि

विधि ओझा सातवीं कक्षा की छात्रा है जो न्यूजर्सी में रहती है। वह अपने दादा-दादी, माता-पिता और छोटी बहन के साथ रहती है। अपने खाली समय में विधि को संगीत सुनना और पढ़ना अच्छा लगता है। वह taekwondo और बाइकिंग जैसे खेल भी करती हैं। जब वह बड़ी हो जाएगी तो वह एक मनोवैज्ञानिक बनना चाहेगी।

धृति

धृति ग्रोवर दसवीं कक्षा में हैं और मोंटगोमरी हाई स्कूल में पढ़ती हैं। उसके परिवार में उसकी मां, पिता और छोटी बहन शामिल हैं। उसे चित्र बनाना और वीडियो गेम खेलना पसंद है। धृति अपने खाली समय में छोटे वीडियो और फिल्मों का संपादन भी करती हैं। वह यात्रा करना पसंद करती है और कई फिल्में देखती है। भविष्य में, वह एक फिल्म संपादक बनना चाहती है या फिल्म उद्योग में जाना चाहती है। अगर वह फिल्में नहीं बना सकती हैं, तो वह भी यूट्यूब पर गेमर बनना चाहेंगी।

देवेश

देवेश दुबे Yorktown हाई स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। वह अपने माता पिता और भाई के साथ Yorktown Heights, न्यूयॉर्क में रहता है। उसको बाहर जाकर खेल खेलना पसंद है। उसके प्रिय खेलों में फुटबॉल और बास्केटबॉल हैं । उसे फ़िल्म देखना बहुत पसंद हैं। उसका सबसे प्रिय खाना दही है। भविष्य में देवेश को एक तैराक बनना है।

​सिमरन

सिमरन सेहगल नौवीं कक्षा की छात्रा है। वह Colonia High School में पढ़ती  है। सिमरन के परिवार में उसके माता पिता, नानी-नाना और छोटा भाई है, और वह सब कोलोनिआ, न्यू जर्सी में रहते है।  सिमरन को अपने खाली समय में पढ़ना, चित्र बनाना, बेकिंग करना, गाना, और Tae Kwon Do करना अच्छा लगता है। वह बास्केबॉल, टेनिस, और बाइकिंग करती है। सिमरन बड़े होकर एक वकील बनना चाहती है।

हमारे भागीदार

हमारे इस सफर को सफल बनाने में हमारे भारतीय विद्यार्थियों का बहुत बड़ा हाथ है। इस दल में अनय, स्तुति, सानवी, ऋषभ, नाऐसा, आर्यन, आदित्य, रिधिमा और उनके अध्यापिकाएं शिल्पी जी और काजल जी थे, जो "हेरिटेज एक्सपीरिएंशियल लर्निंग स्कूल" से हैं। उन्होंने प्रतिदिन एक घंटा हमारे साथ बिताया और हमें बहुत दिलचस्प बातें बताई। न केवल उन्होंने अलग-अलग दृष्टिकोण दिए, परंतु हमारे प्रोडक्ट पर भी प्रतिक्रिया दी। हम उनके आभारी हैं कि उन्होंने अपना कीमती समय दिया और हमारी हिन्दी को बेहतर करने में सहायता की।

bottom of page